Audi के लोगो में चार छल्‍लों का क्‍या है राज, सुनकर हैरान रह जाएंगे

ऑडी की लग्‍जरी कार दुनिया भर में लोगों की पसंदीदा हैं। ये जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन ग्रुप की है।

ऑडी की लग्‍जरी कार को इनका लोगो अलग बनाता है। इसमें आपको आपस में जुड़े हुए चार छल्ले (रिंग) देखने को मिल जाएंगे।

क्‍या आपको ये पता है कि, ऑडी की कार के लोगो में जुड़े हुए इन चार छल्लों का क्‍या मतलब है?

ऑडी लोगो में दिखने वालों को छल्‍लों को अंग्रेजी में फोर रिंग्‍स कहा जाता है। ये ऑटोमोबाइल कंपनियों के एक साथ जुड़ने का प्रतीक है।

बता दें कि, 1930 के दशक में जर्मनी में भीषण मंदी का संकट था। उस समय देश की सभी कार कंपनियों ने दम तोड़ दिया था और वे बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी थीं।

जर्मन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बुरे समय में चार ऑटोमोबाइल कंपनियों की एकता की मिसाल पेश की। साथ ही ऑडी, होर्च, डीकेडब्ल्यू और वांडरर जैसी बड़ी कंपनियां आपस में मिल गईं।

मंदी के बाद ही 1932 में ऑटो यूनियन का गठन किया गया। जिसके ठीक बाद इस छल्‍ले वाले लोगो की डिजाइन बनी।

फोर रिंग्स लोगों को बनाते समय ये ध्‍यान रखा गया कि, लोगो ऐसा हो जो चारों कंपनियों की एकता और ताकत दिखाए। लोगो के बीच में ऑटो यूनियन लिखा गया, जो 1969 तक रहा।

इन सबके बाद 1969 में फॉक्सवैगन ने ऑटो यूनियन का अधिग्रहण कर लिया। जिसके बाद फोर रिंग्‍स के बीच से ऑटो यूनियन हटा दिया गया। साथ ही साथ इसका नाम ऑडी हो गया।

सड़क कर दिखाई दें गड्ढे तो घर बैठे करें शिकायत, ये है तरीका