मक्का उगाने वाले खेत जल्द उगलेंगे 'पेट्रोल', यहां के किसान होंगे मालामाल

एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों की डिमांड के चलते मक्का के कीमतों में तेजी का रूख देखा जा रहा है।

मोदी सरकार डीजल के विकल्प के तौर पर प्लेक्स फ्यूल को बढ़ावा दे रही है।

इसके लिए सरकार किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एथेनॉल के उत्पादन के लिए मक्के की खरीद करेगी।

जिसकी वजह से मक्का का भाव 150 रुपए उछलकर 2550 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया है।

बिहार के खगड़िया, बेगुसराय और गुलाबबाग में मक्के का भाव 2350 रुपए प्रति क्विंटल से अधिक हो गया है।

भटिंडा में 2520 रुपए और पठानकोट के एथेनॉल प्लांट में 2590 रुपए प्रति क्विंटल मक्के की खरीद हो रही है।

जल्द ही मक्का किसानों को एथेनॉल संयंत्रों से जोड़ा जाएगा।

एथेनॉल की बढ़ती डिमांड से मक्का उगाने वाले खेत पेट्रोल पैदा करने वाले कुएं जैसे बन जाएंगे।

एथेनॉल प्लांट में छिंदवाड़ा जिले के किसानों को शेयर होल्डर भी बनाया गया है।

जिससे एथेनॉल प्लांट में मक्के के साथ-साथ उसके अन्य हिस्सों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छिंदवाड़ा में किसानों की आय बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल पर एथेनॉल प्लाट खोलने की तैयारी चल रही है।

समंदर में डूब चुकी है ये नगरी, जानें द्वारका के अनसुने किस्से