बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की समस्या का अंत, 200 दिनों से अधिक वैलिडिटी वाला जियो प्रीपेड प्लान बना युजर्स की फर्स्ट चॉइस
Jio Recharge Plan: इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही कुल 3600 एसएमएस भी उपलब्ध हैं।
Jio Recharge Plan: Jio उन उपयोगकर्ताओं के लिए 200 दिनों से अधिक की वैधता वाले दीर्घकालिक प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है जो बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं। ये प्लान ग्राहकों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान
अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं और 200 दिन या उससे अधिक की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Reliance Jio के पास फिलहाल ऐसे कई लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान उपलब्ध हैं। Jio के ये लॉन्ग-टर्म प्लान अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनमें सिर्फ कॉल करने वाले यूजर्स, ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स, 5G यूजर्स और OTT सेवाओं में रुचि रखने वाले यूजर्स के लिए अलग-अलग विकल्प मौजूद हैं।
Jio Recharge Plan की सबसे बड़ी खासियत

यह प्लान उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं और अपने नंबर को लंबे समय तक चालू रखना चाहते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक बार रिचार्ज करने पर आपको कई महीनों तक कुछ सेवाएं मिल जाती हैं। जियो ऐसे प्लान में कॉलिंग और अन्य डिजिटल सुविधाओं के साथ-साथ वैलिडिटी पर भी विशेष ध्यान देता है।
जियो (Jio Recharge Plan) का 1748 का प्रीपेड प्लान खास तौर पर सिर्फ कॉल करने वाले यूजर्स के लिए बनाया गया है। इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिन यानी लगभग 11 महीने है। जो लोग मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते और सिर्फ कॉल के लिए अपना नंबर रखना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग
इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही कुल 3600 एसएमएस भी उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इस प्लान में मोबाइल डेटा शामिल नहीं है, यानी इंटरनेट इस्तेमाल के लिए अलग से डेटा प्लान लेना होगा।
50GB JioAICloud क्लाउड स्टोरेज
मनोरंजन और डिजिटल सेवाओं की बात करें तो, इस प्लान में JioTV की सुविधा के साथ-साथ 50GB JioAICloud क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है। लंबी अवधि की वैधता वाला यह प्लान वरिष्ठ नागरिकों या सेकेंडरी नंबर इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।



