15,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते फंस गया स्काईडाइवर का पैराशूट विमान में , फिर इस तरह……
Skydiver Dangerous Incident : पैराशूट खुलने के कारण जो स्काईडाइवर बाहर गिर गया, वह दरवाजे पर खड़े दूसरे स्काईडाइवर से टकरा गया। जिसके कारण दूसरा स्काईडाइवर सीधे विमान से बाहर गिर गया।
Skydiver Dangerous Incident : स्काईडाइविंग के शौकीनों के लिए एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड में एक स्काईडाइवर की जान खतरे में पड़ गई। यह घटना तब घटी जब एक स्काईडाइवर ने 15,000 फीट की ऊंचाई से कूदने की कोशिश की और तेज हवाओं के बीच अचानक उसका रिजर्व पैराशूट विमान के पिछले हिस्से में फंस गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस खतरनाक हादसे के वीडियो ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।
दरवाजे के पास थे चार स्काईडाइवर
रिपोर्ट के अनुसार, विमान के दरवाजे के पास कुल चार लोग मौजूद थे, जिनमें से एक स्काईडाइवर, जिसने अतिरिक्त पैराशूट पहना हुआ था, दरवाजे की सीढ़ी पर एक पैर रखकर खड़ा था। वहीं दूसरा स्काईडाइवर दरवाजे के पास विमान के पंख पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। बाकी दो स्काईडाइवर दरवाजे के पास मौजूद एक अन्य स्काईडाइवर की मदद कर रहे थे।
Skydiver Dangerous Incident विडियो
चार स्काईडाइवरों (Skydiver Dangerous Incident) में से एक विमान के पंख पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसके पैराशूट का हैंडल कहीं अटक गया और पैराशूट खुल गया। तेज़ हवा के कारण उसका पैराशूट विमान के पिछले हिस्से में फंस गया। कुछ ही सेकंड में उसका पैराशूट फट गया और वह ज़मीन की ओर तेज़ी से गिरने लगा।
विमान से बाहर गिर गया अन्य स्काईडाइवर
इसी बीच एक और घटना घटी। पैराशूट खुलने के कारण जो स्काईडाइवर बाहर गिर गया, वह दरवाजे पर खड़े दूसरे स्काईडाइवर से टकरा गया। जिसके कारण दूसरा स्काईडाइवर सीधे विमान से बाहर गिर गया।
विमान को हुई है आंशिक क्षति

स्काईडाइवर के गिरने से विमान के बाहरी हिस्से में लगे स्टेबलाइज़र को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। पायलट को घटना की प्रत्यक्ष जानकारी नहीं थी, लेकिन उसने विमान की दिशा में अचानक बदलाव महसूस किया। एटीएसबी की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में कुल 13 स्काईडाइवर सवार थे।
बहादुरी और सूझबूझ से बचाई अपनी जान
विमान के पिछले हिस्से में फंसे स्काईडाइवर (skydiving mishap in australia) को बड़ी मुश्किल से पैडल खींचना पड़ा और रिजर्व पैराशूट की 11 डोरियां काटनी पड़ीं। डोरियां टूटते ही पैराशूट फट गया और वह विमान से दूर जा गिरा। गिरते ही उसने तुरंत अपना मुख्य पैराशूट खोला और सुरक्षित लैंडिंग की। रिपोर्ट के अनुसार, उसे मामूली चोटें आई हैं। उसने बहादुरी और सूझबूझ से अपनी जान बचाई।
पायलट की ‘मई डे’ कॉल
विमान पर नियंत्रण खो चुके पायलट ने इमेरजैंसी कॉल की और कूदने की तैयारी भी कर रहा था। हालांकि, लगभग 2500 फीट नीचे उतरने के बाद उसने विमान पर नियंत्रण पा लिया। अंततः उसने सेस्ना कारवां विमान से सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में मौजूद 17 लोगों में से एक स्काईडाइवर कैमरा ऑपरेटर था, जिसने पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो को अब जांच अधिकारियों को भेज दिया गया है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


