बिजनेस

देश में आज से लागू हुए GST सुधार, GST 2.0 से सस्ती हुईं ये चीजें…

GST 2.0 : रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमतें भी कम हो जाएँगी। जिसमें एसी, वॉशिंग मशीन, टीवी और डिशवॉशर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी कम दामों पर उपलब्ध होंगे। नई जीएसटी दरों के कारण इन उत्पादों पर टैक्स कम हो गया है।!

GST 2.0 : देश में आज यानी नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी सुधार लागू हो गए हैं। जिससे ज़रूरी चीज़ों की कीमतों में कमी आई है। जिसमें किराना सामान और डेयरी उत्पादों से लेकर टीवी, एसी, कार और बाइक तक, कीमतों में कमी के साथ बदलाव देखने को मिलेगा।

जबकि कुछ लग्ज़री और नुकसानदाई वस्तुओं पर टैक्स का बोझ बढ़ने वाला है। आज से लागू होने वाले जीएसटी में 5 फीसदी और 18 फीसदी की सिर्फ़ दो दरें होंगी। जबकि लग्ज़री और अहितकर वस्तुओं पर 40 फीसदी की अलग दर लगाई जाएगी।

खाद्य पदार्थों पर 5 प्रतिशत की दर से टैक्स

GST 2.0 से मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधी राहत मिलेगी। इसमें अनाज, दवाइयों और खाने-पीने जैसी रोज़मर्रा की ज़रूरतों पर 5 प्रतिशत की दर से टैक्स लगेगा। साथ ही, 12 प्रतिशत टैक्स हटने से मध्यम वर्ग की कई चीज़ें सस्ती हो गई हैं। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों को सीधी राहत मिलेगी। वित्त मंत्री के अनुसार, इस कटौती से देश के नागरिकों को 2 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी।

खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की कीमतें घटेंगी

GST Tax
GST Tax

इसके अलावा, दूध से बने पेय पदार्थ, बिस्कुट, मक्खन, अनाज, सूखे मेवे, फलों के रस, घी, आइसक्रीम, जैम, केचप, स्नैक्स, पनीर, पेस्ट्री, सॉस जैसी रोज़मर्रा की खाने-पीने की चीज़ों पर पहले के मुकाबले कम जीएसटी (GST 2.0) लगेगा। इससे आम आदमी का रसोई खर्च कम होगा। साथ ही, टैक्स में कमी से शैम्पू, साबुन, हेयर ऑयल, शेविंग क्रीम, टैल्कम पाउडर और फेस क्रीम जैसी रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती हो जाएँगी।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की पर लागू GST 2.0

GST Tax
GST Tax

वहीं रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमतें भी कम हो जाएँगी। जिसमें एसी, वॉशिंग मशीन, टीवी और डिशवॉशर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी कम दामों पर उपलब्ध होंगे। नई जीएसटी दरों के कारण इन उत्पादों पर टैक्स कम हो गया है।

दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर टैक्स छूट

सरकार ने कई ज़रूरी दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी की दर घटाकर सिर्फ़ 5 प्रतिशत कर दी है। दवा कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अधिकतम खुदरा मूल्यों में संशोधन करें और इसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाएँ। इसके अलावा, हेयर कटिंग सैलून, जिम, फिटनेस सेंटर और योग सेवाओं पर भी अब कम जीएसटी (New GST Rate List 2025 LIVE लगेगा। इससे इन सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों पर बोझ कम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button