देश की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील! न अंबानी, न अडानी, किसने खरीदा देश के पहले प्रधानमंत्री का बंगला करोड़ों में?
Nehru Bungalow : देश के सबसे वीवीआईपी इलाके 'लुटियंस ज़ोन' में भी एक बंगले की खूब चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कारोबारी ने हाल ही में इस बंगले को करीब 1,100 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस सौदे को देश का अब तक का सबसे महंगा प्रॉपर्टी सौदा बताया जा रहा है।
Nehru Bungalow: आमतौर पर किसी भी बिजनेस या प्रॉपर्टी डील में अंबानी या अडानी का नाम सामने आता है, लेकिन इस बार मामला अलग है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का बंगला (Nehru Bungalow deal) 1,100 करोड़ रुपये में बिका है और खरीदार का नाम जानकर हर कोई हैरान है।
Nehru Bungalow की चर्चा
राजधानी दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के सबसे वीवीआईपी इलाके ‘लुटियंस ज़ोन’ में भी एक बंगले की खूब चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कारोबारी ने हाल ही में इस बंगले को करीब 1,100 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस सौदे को देश का अब तक का सबसे महंगा प्रॉपर्टी सौदा बताया जा रहा है। गौरतलब है कि यह वही बंगला है जो कभी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक निवास हुआ करता था।
ऐतिहासिक महत्व और बेहतरीन लोकेशन
आपको बता दें कि लुटियंस दिल्ली में ’17 मोतीलाल नेहरू मार्ग’ (पूर्व में यॉर्क रोड) स्थित यह बंगला 14,973 वर्ग मीटर (करीब 3.7 एकड़) में फैला है। यह संपत्ति अपने ऐतिहासिक महत्व और बेहतरीन लोकेशन के कारण लंबे समय से खास मानी जाती रही है और अब इसे एक कारोबारी ने खरीद लिया है।
मोतीलाल नेहरू मार्ग (पुराना 17 यॉर्क रोड) पर स्थित इस बंगले की शुरुआती कीमत करीब 1,400 करोड़ रुपये रखी गई थी, लेकिन बातचीत के बाद यह सौदा करीब 1,100 करोड़ रुपये में पूरा हुआ।
दिल्ली का सबसे वीआईपी इलाका

यह बंगला ‘लुटियंस बंगला ज़ोन’ (LBZ) में स्थित है, जिसे ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस ने 1912-1930 के बीच डिज़ाइन किया था। यह दिल्ली का सबसे वीआईपी इलाका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमारी कक्कड़ और बीना रानी इस बंगले की मालकिन हैं। दोनों राजस्थान के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। नोटिस में कहा गया है, “हमारी मुवक्किल प्लॉट संख्या 5, ब्लॉक संख्या 14, 17, मोतीलाल नेहरू मार्ग, नई दिल्ली में 14,973.383 वर्ग मीटर की आवासीय संपत्ति (Jawaharlal Nehru historic bungalow) खरीदना चाहती हैं। वर्तमान स्वामियों राजकुमारी कक्कड़ और बीना रानी के स्वामित्व (Nehru Bungalow deal) की जाँच की जा रही है। अगर किसी का इस संपत्ति पर कोई दावा है, तो वे हमें 7 दिनों के भीतर लिखित दस्तावेजों के साथ सूचित करें।”
हेरिटेज बंगले की वर्तमान मालिक

आपको बता दें कि दिल्ली स्थित इस हेरिटेज बंगले की वर्तमान मालिक राजकुमारी कक्कड़ और बीना रानी हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि वे राजस्थानी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। सूत्रों के अनुसार, यह व्यवसायी भारत के ‘पेय उद्योग’ में एक बड़ा नाम है। लगभग 3.7 एकड़ भूमि में फैली इस संपत्ति का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 24,000 वर्ग फुट है।


