आज है ‘जेठालाल’ का जन्मदिन: पहली बार सिर्फ 50 रुपए में निभाया था रोल, आज करते हैं सबके दिलों पर राज
Dilip Joshi Birthday: टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता दिलीप जोशी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तो आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ जानी और अनजानी बातें।
Dilip Joshi Birthday: सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहे लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के का किरदार निभाने वाले लीड एक्टर दिलीप जोशी का आज जन्मदिन है। Dilip Joshi के जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स अपने पसंदीदा किरदार जेठालाल की तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के जरिए दिलीप जोशी देश भर में मशहूर हो गए।
पहले रोल के लिए Dilip Joshi को मिले थे सिर्फ 50 रुपए

बहुत कम लोग जानते हैं कि दिलीप जोशी ने अपने करियर में 25 साल से अधिक समय तक थिएटर किया है और काफी प्रशंसा भी बटोरी है। दिलीप जोशी (Dilip Joshi Birthday) को अपने पहले रोल के लिए फीस के तौर पर सिर्फ 50 रुपए मिले थे। लेकिन अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने टीवी की दुनिया में नाम कमाया और सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक बन गए। दिलीप जोशी लोकप्रिय कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में जेठालाल गड़ा की भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं। इस शो में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें कई प्रशंसाएँ मिलीं।
Read more: TMKOC की दयाभाभी ने बिकिनी में किया जोरदार डांस, वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड फिल्मों में भी किया काम
Dilip Joshi का जन्म 26 मई 1968 को पोरबंदर के गोसा गाँव में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनका विवाह जयमाला से हुआ, उनकी एक बेटी नियति और एक बेटा ऋत्विक है। दिलीप जोशी ने कई गुजराती नाटकों में अभिनय किया है, जिनमें से एक है बापू तमे कमाल करी, जिसमें उनके साथ सुमित राघवन और अमित मिस्त्री ने भी अभिनय किया था।
जेठालाल के किरदार से हुए लोकप्रिय

आपको बता दें कि दिलीप जोशी TMKOC में जेठालाल के किरदार के लिए काफी लोकप्रिय हुए थे। Dilip Joshi के इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया और 15 साल से भी ज्यादा समय तक उन्हें प्यार मिलता रहा। यह शो टीवी की दुनिया में टीआरपी का बादशाह रहा है।
Read more: TMKOC: ‘तारक मेहता’ शो में वापसी करेंगी दयाभाभी उर्फ Disha Vakani! असित मोदी ने बताया सच
जेठालाल और बबीताजी के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हिट
शो के एक अन्य किरदार जेठालाल और बबीताजी के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हिट बनी हुई है। दोनों के बीच की मीठी नोकझोंक और जेठालाल का एकतरफा प्यार दर्शकों के मनोरंजन का केंद्र है। Dilip Joshi की एक्टिंग भी फैंस को काफी पसंद आती है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर फैन्स दिलीप जोशी को बधाई दे रहे हैं।


