Hina Khan ने बॉस लेडी बनकर दिखाए तेवर, चेहरे की चमक देख फैंस भी हुए हैरान

हिना खान ने फॉर्मल लुक में अपनी फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं।

हिना खान का ये लुक बिल्कुल बॉस लेडी वाली वाइब देता नजर आया। फोटोशूट के दौरान उनके एक्सप्रेशंस भी बिल्कुल वैसे ही लगे।

हिना खान ने फोटोशूट के दौरान एक से बढ़कर एक पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

हिना खान की ये अदाएं देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। चंद मिनट पहले शेयर की गई इन फोटोज पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं। उन्होंने इस बात का खुलासा जून महीने में किया था। उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ था।

हिना खान ने बताया था कि ब्रेस्ट कैंसर की उनकी सर्जरी करीब 15 घंटे तक चली थी। उनके परिवार के साथ-साथ खास दोस्त भी अस्पताल में मौजूद थे।

हिना खान को हाल ही में 'गृह लक्ष्मी' में देखा गया है, जिसमें उन्होंने चंकी पांडे और दिव्येंदु भट्टाचार्जी के साथ मुख्य भूमिका अदा की।