इस शख्स ने ढूंढ़े समुद्र में 250 खजाने, लदा है 5000 टन सोना-चांदी

पुर्तगाल के एक पुरातत्‍वविद एलेक्जेंडर मॉन्टीरो ने बहुत बड़े खजानों की खोज की है

उनके अनुसार पुर्तगाल के पास वाले समुद्र में बहुत बड़े खजाने हैं, जिनमें 5000 टन सोना-चांदी हो सकता है

रिपोर्ट के अनुसार मॉन्टीरो के मुताबिक ये खजाने करीब 450 साल से समुद्र के अंदर हैं

मॉन्टीरो के मुताबिक ये खजाने जिसे मिल जाएं वो दुनिया का सबसे अमीर आदमी बन सकता है

दरअसल उनका मानना है कि इस समुद्र में करीब 250 जहाज डूबे हुए हैं

इन जहाजों में एक-एक पर 22 टन सोना-चांदी हो सकता है

मॉन्टीरो का कहना है कि उन्होंने एक खास डेटाबेस तैयार किया है, जिसमें सारी डिटेल है

मॉन्‍टीरो के मुताबिक पुर्तगाल के आसपास करीब साढ़े 8 हजार से ज्‍यादा जहाज डूबे हैं