इस मेंढक को देखते ही हो जाएं दूर, छूने भर से चली जाएगी जान
आपने अक्सर देखा होगा कि बरसात के दिनों में मेंढक देखे जाते हैं।
इस धरती पर मेंढकों की 6000 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।
कुछ देश ऐसे हैं, जहां के लोग मेंढक भी खाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे मेंढक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको कोसों दूर रहना चाहिए।
यह मेंढक इतना जहरीला है कि इसके छूने भर से इंसान की जान जा सकती है।
इस मेंढक के जहर से एक साथ 10 लोगों की मौत हो सकती है।
हम जिस मेंढक की बात कर रहे हैं, उसका नाम गोल्डन पॉइजन फ्रॉग है।
यह मेंढक देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होता है, लेकिन उतना ही जहरीला भी होता है।
यह मेंढक कोलंबिया के वर्षावनों में पाया जाता है। हालांकि, अब यह विलुप्ति की कगार पर है।