दिल्ली की प्यास बुझाने वाली ये नहर कहलाती है 'खूनी नहर' ?
दिल्ली और हरियाणा के बीच वैसे तो कई बातों का आपसी समझौता है
दोनों राज्यों के बीच पानी के बंटवारे के साथ ही और भी चीजों का बंटवारा होता है
बता दें कि आधे से अधिक दिल्ली में जलापूर्ति करने वाली मुनक नहर का खासा नाम है
दिल्ली में पानी की आपूर्ति का बड़ा हिस्सा हरियाणा से आता है वहीं सालों से मुनक नहर से पानी की चोरी की खबरें भी आम हैं
पर इसे हरियाणा में मुनक नहर को 'खूनी नहर' के नाम से भी जाना जाता है
ये सुनकर आप चौंक गए होंगे पर इसके पीछे कुछ वजहें बताई जाती हैं, पर इसकी पुष्टि नहीं है
कहा जाता है कि इस नहर में अक्सर लाशें तैरती दिखती हैं, नहर का ज़्यादातर हिस्सा सुनसान इलाकों में है
बताते हैं कि लाश नहर में गिरने के बाद आधे से एक घंटे के अंदर जिले की सीमा से क्रॉस हो जाती है ऐसे में शिनाख्त मुश्किल होती
वहीं मुनक नहर में रात के समय यहां कई गाड़ियां फंस जाती हैं
ये भी चर्चायें आम हैं कि अपराधी किसी वारदात को अंजाम देकर हथियार इसी नहर में छिपाते हैं