ये 31 साल का लड़का था रतन टाटा का साया, अब लिखा भावुक संदेश
कल रात 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रतन टाटा ने नतिम सांस ली। रतन टाटा जाने माने टाटा ग्रुप के मुखिया थे और उनके निधन से पूरा देश शोक में है।
रतन टाटा के सबसे करीबी लोगों में 31 वर्षीय शांतनु नायडू का नाम भी है। शांतनु, रतन टाटा के असिस्टेंट होने के साथ ही उनके दोस्त भी थे।
रतन टाटा को अंतिम विदाई देते हुए उनके नौजवान दोस्त और असिस्टेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्ड-इन पर एक भावुक संदेश साझा किया है।
शांतनु नायडू ने इस भावुक संदेश के साथ अपनी और रतन टाटा की एक तस्वीर भी साझा की है।
अपने भावुक संदेश में शांतनु ने रतन टाटा को अपना मेंटर और करीबी दोस्त भी बताया है।
शांतनु ने लिखा ‘इस दोस्ती का जो खालीपन रह गया है, उसे भरने की कोशिश मैं जीवन भर करूंगा’।
साथ ही शांतनु ने यह भी लिखा कि ‘दुःख उस प्रेम की कीमत है जो हम करते हैं’।
शांतनु ने रतन टाटा को अपने जीवन का लाइटहाउस भी बताया और उन्हें अंतिम विदाई देते हुए ‘गुडबाय’ कहा।
डांस करते-करते ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं नम्रता मल्ला, तस्वीरें देख लोग बोले- ‘आराम से’